उत्तराखंड सामान्य ज्ञान - प्रश्न उत्तर 
                              
                              
                              
                              
 
प्रश्न 1. मानशाह ने किस शासक को सौन बाण (स्वर्णिम विजेता) की उपाधि दी थी ?
                              
उत्तर : कालो भंडारी
                              
                              
                                
                                  
प्रश्न 2. उत्तराखंड की किस फसल को बिलियन डॉलर ग्रास की संज्ञा दी गयी है ?
                              
उत्तर : झंगोरा (यह खरीफ ऋतु की फसल है)
                              
                              
                                
                                  
प्रश्न 3. लोककथाओं के अनुसार माता पार्वती ने भगवान शिव को रिझाने के लिये कौन सा नृत्य किया था ?
                              
                              
उत्तर : चोंफुला
                              
                              
                                
                                  
प्रश्न 4. उत्तराखंड में रिँगाल की कितनी प्रजातियाँ पायी जाती हैं ?
                              
उत्तर : पाँच
                              
                              
                                
                                  
प्रश्न 5. उत्तराखंड के सम्बन्ध में 'फरण' क्या है ?
                              
उत्तर : एक मसाला
                              
                              
                                
                                  
                              
प्रश्न 6. उत्तराखंड का प्रमुख पकवान अरसा मुख्य रूप से कहाँ का पकवान है ?
                              
उत्तर :दक्षिण भारत का
                              
                              
                                
                                  
प्रश्न 7. स्वामी विवेकानंद की प्रेरणा से उनके अनुयाईयों ने लोहाघाट में स्थित मायावती अद्वैत आश्रम की स्थापना कब हुई ?
                               
उत्तर : 19 मार्च 1899
                              
                              
                                
                                  
प्रश्न 8. उत्तराखंड में पड्याली (पलटा) प्रथा किससे सम्बंधित है ?
                              
उत्तर : कृषि क्षेत्र में
                              
                              
                                
                                  
प्रश्न 9. मंडुवे जिसे स्थानीय भाषा में कौदा कहतें है की उत्पति का मूल स्थान है ?
                              
उत्तर : इथूपिया हॉलैंड
                              
                              
                                
                                  
                              
प्रश्न 10. उत्तराखंड में भड्डू का उपयोग किसके लिए होता है ?
                              
उत्तर : दाल तथा गोश्त बनाने में
                              
                              
                                
                                  
                              
                              
                               
                              
                              
                            
                            
प्रश्न 1. मानशाह ने किस शासक को सौन बाण (स्वर्णिम विजेता) की उपाधि दी थी ?
उत्तर : कालो भंडारी
| 
                                       
                                        सम्बंधित तथ्य :
                                       
                                      
                                        मानशाह का शासन काल 1591 से 1610 तक रहा।  कालो भंडारी वीर माधो सिंह भंडारी के पिता थे। जिनका जन्म उत्तराखंड राज्य के टिहरी जनपद के मलेथा गांव में हुआ था। 
                                     | 
                                  
प्रश्न 2. उत्तराखंड की किस फसल को बिलियन डॉलर ग्रास की संज्ञा दी गयी है ?
उत्तर : झंगोरा (यह खरीफ ऋतु की फसल है)
| 
                                       
                                        सम्बंधित तथ्य :
                                       झंगोरा  का वैज्ञानिक नाम इकिनिक्लोवा फ्रूमेन्टेसी है. भारत के प्राचीन साहित्यों में झंगोरा का वर्णन है। चीन में इसे 2000 वर्षों से अधिक समय से उगाया जा रहा है। कुछ खोजों से ज्ञात होता है कि झंगोरा का उद्भव सम्भवतः मध्य एशिया में हुआ है। ये मध्य एशिया से यूरोप और अमेरिका में फैल गया। | 
                                  
प्रश्न 3. लोककथाओं के अनुसार माता पार्वती ने भगवान शिव को रिझाने के लिये कौन सा नृत्य किया था ?
उत्तर : चोंफुला
| 
                                       
                                        सम्बंधित तथ्य :
                                       
                                      
                                        चोंफुला नृत्य  स्त्री-पुरुषों द्वारा एक साथ अलग-अलग टोली  बनाकर किया जाने वाला  उत्तराखंड का प्रमुख  नृत्य है। ऐसी मान्यता है, की इस नृत्य को पार्वती ने शिव को प्रसन्न करने के लिए किया था। इसमें किसी वाद्य यंत्र का प्रयोग न होकर हाथों की ताली , पैरों की थाप  तथा  आभूषणो की ध्वनि  से नृत्य किया  जाता है। 
                                       
                                      
                                     | 
                                  
प्रश्न 4. उत्तराखंड में रिँगाल की कितनी प्रजातियाँ पायी जाती हैं ?
उत्तर : पाँच
| 
                                       
                                        सम्बंधित तथ्य :
                                       
                                      
                                        रिँगाल पर्वतीय क्षेत्रों में पैदा होने वाला वृक्ष है।  रिंगाल से रोजर्मरा में उपयोग होने वाली  हस्तशिल्प वस्तुएं  तैयार की जाती हैं। 
                                     | 
                                  
प्रश्न 5. उत्तराखंड के सम्बन्ध में 'फरण' क्या है ?
उत्तर : एक मसाला
| 
                                       
                                        सम्बंधित तथ्य :
                                       
                                      
                                        यह समुद्र तल से 2200-3500 मीटर की ऊंचाई पर पैदा होने वाला पौधा है। फरण का वैज्ञानिक नाम एलियम स्ट्रेचाइ है। 
                                       
                                      
                                     | 
                                  
प्रश्न 6. उत्तराखंड का प्रमुख पकवान अरसा मुख्य रूप से कहाँ का पकवान है ?
उत्तर :दक्षिण भारत का
| 
                                       
                                        सम्बंधित तथ्य : 
                                      
                                        ऐसा माना जाता है की शंकराचार्य के समय से ही गढ़वाल में अरसा बनाने की परंपरा शुरू हुई । यह मुख्य रूप से   तमिलनाडु, केरल, आंध्र, उड़ीसा और बंगाल का मिष्ठान है ।  इसे दक्षिण भारत में अरसालु तथा अनारसा नाम से जाना जाता है।
                                       
                                     | 
                                  
प्रश्न 7. स्वामी विवेकानंद की प्रेरणा से उनके अनुयाईयों ने लोहाघाट में स्थित मायावती अद्वैत आश्रम की स्थापना कब हुई ?
उत्तर : 19 मार्च 1899
| 
                                       
                                        सम्बंधित तथ्य :
                                       
                                      
                                        मायावती में अद्वैत आश्रम की स्थापना 19 मार्च 1899 में की गई। इस आश्रम का निर्माण स्वामी जी के शिष्य सेवियर दंपत्ति द्वारा  कराया गया। 
                                     | 
                                  
प्रश्न 8. उत्तराखंड में पड्याली (पलटा) प्रथा किससे सम्बंधित है ?
उत्तर : कृषि क्षेत्र में
| 
                                       
                                        सम्बंधित तथ्य :
                                       
                                      कृषि कार्यो में एक दूसरे की मदद करना करने वाली इस प्रथा को पहाड़ों में 'पलटा देना' या 'पड्याली' भी कहा जाता है। इसमें बिना मजदूर लगाये मंडुआ , गेंहू या धान के खेत में निराई गुड़ाई तथा अन्य कार्य भी मिलकर किये जाते है ।  | 
                                  
प्रश्न 9. मंडुवे जिसे स्थानीय भाषा में कौदा कहतें है की उत्पति का मूल स्थान है ?
उत्तर : इथूपिया हॉलैंड
| 
                                       
                                        सम्बंधित तथ्य :
                                       
                                      
                                        मंडुवे की उत्पति इथूपिया हॉलैंड से माना जाता है। पर्वतीय असिंचित क्षत्रों की खरीफ फसल में मंडुवा धान के बाद दूसरी मुख्य फसल है.  मंडुवा का वैज्ञानिक नाम इल्यूसीन कोराकाना है। 
                                      
                                     | 
                                  
प्रश्न 10. उत्तराखंड में भड्डू का उपयोग किसके लिए होता है ?
उत्तर : दाल तथा गोश्त बनाने में
| 
                                       
                                        सम्बंधित तथ्य :
                                       
                                      
                                        यह एक प्रकार का कांसे का पात्र /वर्तन है जो दाल तथा गोस्त बनाने में उपयोग में लाया जाता था। अब लगभग विलुप्त हो चुका है। 
                                     | 
                                  
                                🎯🎯सरस्वती अकैडमी ©🎯
                              
| 
                                     आपके सुझावों का स्वागत है। कमेंट या मेल ( ) के माध्यम से अपनी प्रतिक्रिया दें , उत्तराखंड सामान्य ज्ञान पर आधारित प्रश्न -उत्तर के लिए यहाँ क्लिक करें  | 
                                
                        उत्तराखंड सामान्य ज्ञान - प्रश्न उत्तर 
 Reviewed by uksssc on 11:51:00  Rating: 
                      
                      
                      
                    
 Reviewed by uksssc on 11:51:00  Rating: 
                      







VERY GOOD QUESION .... DO SOME MORE
ReplyDelete