उत्तराखंड में स्थित राष्ट्रीय उद्यान और वन्य जीव विहार

उत्तराखंड में स्थित राष्ट्रीय उद्यान और वन्य जीव विहार 

वन्य जीवो के संरक्षण हेतु राज्य में 6 राष्ट्रीय उद्यान , 7  वन्य  जीव विहार तथा 3  संरक्षण आरक्षित क्षेत्र है।  


उत्तराखंड में स्थित राष्ट्रीय उद्यान और वन्य जीव विहार

राष्ट्रीय उद्यानों की संख्या
   6

वन्य जीव विहारों  की संख्या
  7
संरक्षण आरक्षित क्षेत्रों  संख्या
  3

 

राष्ट्रीय उद्यान : ( National Park in Uttarakhand )

उत्तराखंड में राष्ट्रीय उद्यानों की संख्या 6 है।

राष्ट्रीय उद्यान
स्थापना
जिला
कार्बेट राष्ट्रीय उद्यान
1936
नैनीताल और पौड़ी गढ़वाल

गोविन्द राष्ट्रीय उद्यान
1980
उत्तरकाशी

नंदादेवी राष्ट्रीय उद्यान
1982
चमोली

फूलों की घाटी राष्ट्रीय उद्यान
1982
चमोली

राजाजी राष्ट्रीय उद्यान
1983
देहरादून, हरिद्वार, पौढ़ी गढ़वाल

गंगोत्री राष्ट्रीय उद्यान
1989
उत्तरकाशी


उत्तराखंड में स्थित राष्ट्रीय उद्यान पर  कुछ महत्वपूर्ण तथ्य :


➢ उत्तरकाशी जिले में  स्थित गंगोत्री राष्ट्रीय उद्यान उत्तराखंड का सबसे बड़ा राष्ट्रीय उद्यान है। 

➢ चमोली जिले में स्थित फूलों की घाटी राष्ट्रीय उद्यान उत्तराखंड का सबसे छोटा  राष्ट्रीय उद्यान है। 

राजाजी राष्ट्रीय उद्यान सबसे अधिक 3 जिलों में विस्तृत राष्ट्रीय उद्यान है।  

➢ जिम कॉर्बेट राष्ट्रीय उद्यान भारत का पहला राष्ट्रीय उद्यान है। 

➢ नंदा देवी तथा फूलों की घाटी  राष्ट्रीय उद्यान को वर्ष  1988 में  यूनेस्को ने विश्व धरोहर सूची में शामिल किया  है।  





राजाजी राष्ट्रीय उद्यान के बारे में अधिक जानने के लिए क्लिक करें 
 


वन्य  जीव विहार( Wildlife sanctuary In Uttarakhand )

उत्तराखंड में सात वन्य जीव विहार है।  जो राज्य के अलग अलग जिलों में   विस्तृत हैं।


वन्य जीव विहार
स्थापना
जिला

गोविन्द वन्य जीव विहार
1955
उत्तरकाशी

केदार वन्य जीव विहार
1972
रुद्रप्रयाग और चमोली

अस्कोट वन्य जीव विहार
1986
पिथौरागढ़

सोना नदी वन्य जीव विहार
1987
पौड़ी

बिनसर वन्य जीव विहार
1988
अल्मोड़ा

मसूरी वन्य जीव विहार 
1993
देहरादून

 नंधौर वन्य जीव विहार 
 2012
 नैनीताल 



उत्तराखंड में स्थित वन्य जीव विहार पर  कुछ महत्वपूर्ण तथ्य :

गोविन्द वन्य जीव विहार  उत्तराखंड का सबसे पुराना वन्य जीव विहार है

➢ रुद्रप्रयाग तथा चमोली जिले में विस्तृत केदार वन्य जीव विहार उत्तराखंड का सबसे बड़ा वन्य जीव विहार है । 

➢ देहरादून  जिले में स्थित  मसूरी वन्य जीव विहार   उत्तराखंड का सबसे छोटा  वन्य जीव विहार है ।


उत्तराखंड में स्थित राष्ट्रीय उद्यान और वन्य जीव विहार  उत्तराखंड में स्थित राष्ट्रीय उद्यान और वन्य जीव विहार Reviewed by uksssc on 22:34:00 Rating: 5

1 comment:

Powered by Blogger.